देवघर, अप्रैल 13 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह मुख्य बाजार अवस्थित एसबीआई परिसर में केवाईसी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक ने तीन वृद्ध महिला पेंशनधारियों को झांसे में लेकर उनके रुपए और पासबुक लेकर फरार हो गया। पीड़िताओं ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार देवघर प्रखंड क्षेत्र के खोरीपानन पंचायत अंतर्गत रांगा गांव निवासी लगनी देवी, बुंदिया देवी और बिष्णी देवी पेंशन की राशि निकालने के लिए बैंक पहुंची थीं। उसी दौरान बैंक परिसर में मौजूद एक युवक ने मदद करने के बहाने उनका निकासी फॉर्म भरवाया और काउंटर से पैसे निकलवाने में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- धनी फाइनेंस अधिकारी बन लोन दिलाने का झांसा, साइबर ठग गिरफ्तार आरोप है कि पैसे निकालने के बाद युवक ने तीनों महिलाओं से कहा कि वह उनका केवाईसी...