देवघर, मार्च 9 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पहली घटना में अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात एक मोटरसाइकिल चालक चकाई से जसीडीह की ओर आ रहा था। इसी दौरान दिघरिया पहाड़ के तीखे मोड़ के पास किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने घटना की सूचना जसीडीह थाना को दी। सूचना मिलने के बाद जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पास पहचान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.