शामली, अप्रैल 24 -- कांधला। क्षेत्र के गांव जसाला में किसान जागृति ट्रस्ट द्वारा अनाथ बच्चों को शिक्षित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। ट्रस्ट ने तीन अनाथ बच्चों लक्षित चौहान, आरुष चौहान और दो वर्षीय मिश्री की पढ़ाई के लिए दस हजार रुपये का चेक सहयोग राशि के तौर पर प्रदान किया। यह चेक बीमार संरक्षक प्रदीप सिंह को सौंपा गया, जो इन बच्चों की देखरेख करते हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष मैनपाल चौहान ने कहा कि समाज के कमजोर और अनाथ बच्चों की शिक्षा ही उनका भविष्य संवार सकती है। ट्रस्ट आगे भी ऐसे जरूरतमंद बच्चों की हर संभव मदद करता रहेगा। सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बच्चों के संरक्षक प्रदीप सिंह बीमार हैं, इसलिए ट्रस्ट ने उन्हें आर्थिक सहायता देकर बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है। ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इस कदम की सरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.