शामली, अप्रैल 7 -- शामली। जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने मंगलवार को पीसीएफ बफर गोदाम जसाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद पाया गया, जिससे आगामी खरीफ सीजन के लिए राहत की स्थिति बताई जा रही है। निरीक्षण के समय जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बफर गोदाम में करीब 4440 मीट्रिक टन यूरिया और 1000 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है, जो कुल मिलाकर 1,17,680 बैग के बराबर है। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार के उर्वरक की कमी नहीं है और सभी समितियों पर अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करें और अनावश्यक भंडारण से बचें। उन्होंने बताया कि शासन के नि...