रांची, अप्रैल 10 -- रांची। विशेष संवाददाता एचईसी के दिवंगत श्रमिक नेता राणा संग्राम सिंह के पुत्र ठाकुर जसवंत सिंह हत्याकांड में ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू की रिहाई के खिलाफ राज्य सरकार की अपील को हाईकोर्ट ने सुनवाई योग्य माना है। हाईकोर्ट अब अपील याचिका पर विस्तृत सुनवाई करेगा। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार कर ली।कोर्ट ने कहा कि सरकार की इस अपील के साथ मामले के तीन सजायाफ्ता (अमर सिंह, वंश नारायण सिंह एवं रणधीर सिंह) द्वारा दायर सजा के खिलाफ अपील की भी सुनवाई होगी। इससे पहले ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू की ओर से उनके अधिवक्ता कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। पिछली सुनवाई में खंडपीठ ने मामले में ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू को नोटिस जारी किया था।जसवंत सिंह के तीन रिश्तेदारों को मिली थी उम्रकैदसितंबर 20...