जसवंत के नेतृत्व ने भारतीय टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
गाज़ियाबाद, जून 7 -- गाजियाबाद, वंदना। मलेशिया में दो से पांच जून तक दूसरी एशियन पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के जसवंत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जसवंत सिंह ने प्रतियोगिता के लिए टीम को प्रशिक्षण देकर तैयार किया और ये उपलब्धि हासिल की। विजयनगर के रहने वाले कोच जसवंत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल सात देशों की टीम ने प्रतिभाग किया था। वह इसी वर्ष राष्ट्रीय टीम के कोच नियुक्त किए गए थे। टीम के खिलाड़ियों की दिन रात मेहनत की वजह से टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। साथ ही भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अभी से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- थ्रो बाल चैंपियनशिप में लक्सर के तीन खिलाड़ियों ने नाम रोशन किया उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देकर कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.