इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- जसवंतनगर। बुधवार को नगर में आंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कोठी कैस्त स्थित आंबेडकर पार्क से हुई। शुभारंभ शोभायात्रा समिति अध्यक्ष भंते सुमित वर्धन ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा के दौरान जय भीम- जय आंबेडकर और बाबा साहब अमर रहे जैसे नारे लगातार गूंजते रहे। यात्रा रामलीला मैदान चौराहा, सिद्धार्थ पुरी, हाईवे चौराहा, पालिका बाजार, सदर बाजार और नदी पुल रोड होते हुए रेल मंडी तक पहुंची और अपने प्रारंभिक स्थल पर आकर खत्म हुई। झांकियों में बाबा साहेब के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों के साथ विभिन्न समाज सुधारकों के संदेशों को दर्शाया गया। तिरंगा और नीले झंडों से सजा पूरा मार्ग उत्सवमय नजर आया। यह भी पढ़ें- निकाली गई शोभायात्रा, शोषितों के मसीहा शोभायात्रा में अनिल चौधरी, रविंद्र सिंह सोनू, नागेंद्र सिंह जाट...