गंगापार, फरवरी 27 -- मधुमेह एवं ब्लडप्रेशर के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। इनके मरीज अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहते। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। बावजूद लोग इससे ज्यादा ही प्रभावित हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा में प्रतिदिन पांच दर्जन से अधिक लोग मधुमेह एवं ब्लडप्रेशर का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएचसी जसरा में शुक्रवार को 114 लोगों ने सुगर व ब्लडप्रेशर की जांच कराकर डाक्टर से सलाह लिया। डा०सुरेश प्रसाद ने बताया कि सुगर व ब्लडप्रेशर के मरीज अनियमित दिनचर्या एवं समय से दवा का सेवन न करने के कारण परेशान हो रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डा अंकिता पांडेय ने कहा कि अपने रक्त चाप व रक्त में शर्करा की जांच अपने निकटस्थ चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्र पर जरुर कराते...