गंगापार, मार्च 9 -- विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा में सोमवार को क्षेत्र से आये हुए मरीजों की भारी भीड़ लगी रही। ओपीडी कक्ष मरीजों से खचाखच कक्ष भरा हुआ था। अस्पताल में कुल लगभग साढ़े 1055 मरीजों की ओपीडी दिन के चार बजे तक अंकित रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा की अधीक्षक डा अंकिता पांडेय ने बताया कि सोमवार को वायरल फीवर व सर्दी जुखाम बुखार के मरीजों में इजाफा हुआ है। वहीं खांसी,स्वांस,सुगर, ब्लडप्रेशर के मरीजों में भी वृद्धि हुई है। ओपीडी करने वाले डा०मनीष कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में कफ जमा होने के कारण उन्हें सीने में घबराहट, सांस फूलने की परेशानी होने लगती है। डाक्टर ने बताया कि सुगर एवं ब्लडप्रेशर के मरीजों की अस्पताल में भरमार लगी हुई है। जब कि छोटे छोटे बच्चों में बुखार एवं खांसी की समस्या बढ़ी हुई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.