गंगापार, मई 24 -- विकास खंड जसरा में पांच अस्थाई गोआश्रय स्थल संचालित हैं। जिसमें कांटी में 266 गोवंश, रेरा में 222, पांडर में 317, गींज में 200 व देवरिया में 246 गोवंश संरक्षित है। वहीं रेरा में एक वृहद गोआश्रय स्थल निर्माणाधीन है। बीडीओ जसरा सुनील सिंह ने बताया कि कार्यदाई संस्था द्वारा लगभग अस्सी प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। लेकिन संस्था का भुगतान न होने के कारण अभी अधर में लटका हुआ है। यह भी पढ़ें- पिछले पांच दिनों में चार गोवंशों की हो चुकी है मौत गोवंशों के लिए चारे की कमी ज्यादातर गोशालाओं में हरा चारा उपलब्ध नहीं है। वहीं गोवंशों को सूखा चारा खिलाया जा रहा है। हरा चारा की मात्रा प्रत्येक गोवंशों को पांच किलोग्राम हरा चारा, 3 किलोग्राम गेहूं का भूसा तथा 0.5 किलोग्राम चूनी चोकर प्रतिदिन गोवंशों को मिलना चाहिए। जो कि मानक के अनुरूप...