गंगापार, जून 9 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर 424 के बगल एक अधेड़ की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मंगलवार की दोपहर बाद लगभग 2:00 बजे एक अज्ञात अधेड़ अचानक रेलवे फाटक के बगल रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी बीच प्रयागराज से मुंबई की ओर जा रही हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसका शरीर कई भागों में बंट गया। वहीं मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इस पास के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। वृद्ध के पहचान की कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...