गंगापार, जुलाई 22 -- बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले नवीन सब्जी मंडी स्थल जसरा में किसानों ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित मुक्त व्यापार संधियों (एफटीए) के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों के साथ चल रही मुक्त व्यापार संधि वार्ता को तत्काल बंद करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जसरा मंडी समिति के कार्यवाहक सचिव श्याम लाल सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए एआईकेएमएस के महा सचिव राजकुमार पथिक ने कहा कि विकसित देशों में किसानों को भारी सब्सिडी मिलने के कारण वहां का कृषि उत्पादन काफी सस्ता पड़ता है। यह भी पढ़ें- नई टिहरी में मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में किसान सभा का प्रदर्शन ऐसे में यदि मुक्त व्यापार समझौते लागू हुए तो...