गंगापार, जनवरी 6 -- श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के तहत उप जिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्रों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मतदाता ही भारतीय लोकतंत्र की नींव है। विद्यालय की प्रवक्ता शिल्पा यादव ने उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य डा योगेंद्र सिंह ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में प्रयाग संगम सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, सुनील कुमार साहू, चंद्रशेखर, अचलेंद्र जायसवाल, कुलभूषण मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, रितेश प्रजापति, रामजी त्रिपाठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...