गंगापार, जनवरी 16 -- शासन द्वारा जानलेवा चाइनीज मंझे की बिक्री पर रोक लगाने के बावजूद पुलिस सर्किल बारा एवं घूरपुर में पतंग की दुकानों पर मंझा खुलेआम बिक रहा है क्योंकि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा इस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया गया। जनवरी का महीना शुरू होते ही पतंगबाजी भी शुरू हो जाती है। पतंगबाजों के साथ नन्हे बच्चों के ही साथ किशोर और युवा भी पतंग उड़ाने का मजा उठाने लगते हैं।इसी के साथ मंझे की बिक्री शुरू हो जाती है। पतंगबाज आसमां में उड़ रहे एक दूसरे के पतंग की डोर को काटने का भी प्रयास करते हैं।इसी काम के लिए जानलेवा मंझा प्रयुक्त होता है। बारा के लोहगरा, शंकरगढ़, कौंधियारा के जारी और घूरपुर के जसरा बाजार में मंझा बिक रहा है। बताया गया कि जसरा बाजार से ही अन्य कस्बों में जानलेवा मंझा जाता है। यहां थोक के भाव मंझा आता है और फुटकर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.