गंगापार, मार्च 23 -- क्षेत्र के प्रमुख साहित्यकार, कथाकार एवं विज्ञान भूषण विजय चितौरी की धर्मपत्नी के दुखद निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। समाज के बुद्धि जीवियों ने अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है। विकास खंड जसरा के प्रमुख साहित्यकार व कथाकारों में चर्चित विज्ञान भूषण विजय चितौरी का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है। शनिवार को उनकी धर्मपत्नी 70 वर्षीय सावित्री देवी का निधन हो गया। रविवार को सुजावन देवघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर लखन प्रतापगढ़ी, शंकर लाल मजूर, दिनेश पटेल, जितेंद्र केसरवानी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...