गंगापार, दिसम्बर 11 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-बांदा राजमार्ग पर स्थित जसरा रेलवे फाटक पर गुरुवार को रेल विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ बड़े अधिकारी व दर्जनों कर्मचारी जसरा फाटक पर पहुंचे। वहां पहुंच कर रेलवे अंडरपास बनाने की तैयारी की रणनीति बनाई। रेलवे विभाग के अधिशासी अभियंता एसएस मीणा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर ही रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद करके अंडरपास का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताया कि सरकार की योजना के अनुरूप सभी रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया जा रहा है। रेल अधिकारियों ने पूर्व में कई बार कराए गए सर्वे रिपोर्ट को देखकर अंडर पास बनाने के प्रारूप को अंतिम रूप देते हुए दिखाई दिए। कर्मचारियों ने बताया कि जल्द ही जिला व रेल प्रशासन के बड़े अधिकारियों का दौरा होगा। इसमें सभी प्रकार के रुकावटों को दूर करन...