फिरोजाबाद, मार्च 17 -- आगरा से जसराना के सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची आयकर विभाग की टीम ने दिनभर पत्रावलियां खंगाली। कई पत्रावलियों में कमियां मिलने पर उन्हें अपने साथ ले गए। वहीं कार्यालय में तैनात प्रभारी सब रजिस्ट्रार एवं अन्य कर्मचारियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। पुलिस की मौजूदगी में पूरे दिन टीम कार्यालय में रही। टीम की मौजूदगी की सूचना से कार्यालय में हड़कंप रहा। अधिकारियों ने कहा नकद लेनदेन की जांच की जा रही है। आयकर विभाग आगरा के इंटेलीजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन अधिकारी वरुण गोयल, आयकर निरीक्षक संतोष केशरी, शुभम जायसवाल एवं कार्यालय अधीक्षक राजकुमार के साथ मंगलवार को जसराना के सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में पहुंची टीम को देखकर पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। रजिस्ट्री कराने आए लोग भी सकते में आ गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.