फिरोजाबाद, फरवरी 28 -- पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई। पलिस मामले की तहकीकात कर रही है। थाना जसराना के नगला शादी निवासी जितेंद्र उर्फ बबलू पुत्र ताले सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह शराब पीने का आदी था। आर्थिक तंगी को लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। लोगों की मानें तो शुक्रवार की शाम वह शराब पीकर आया था। इसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी बात से कुपित हो लेकर उसने फांसी लगा ली। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके पांच बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.