फिरोजाबाद, जून 14 -- थाना जसराना के एक गांव में अपने बच्चों के साथ अकेले रहने वाली महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह बचकर घर आई तो आरोपी अपने घर की महिलाओं के साथ पहुंचा तथा उसके साथ मारपीट की। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त करने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी कई गांवों में महिलाओं का रहना दुश्वार हो गया है। थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव में महिला अकेली रहती है। उसका पति घर से बाहर रहता है। बीते दिनों महिला घर से पशुओं को बांधने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही सुनील कुमार ने उसका हाथ पकड़ लिया तथा छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने चिल्लाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबाकर बच्चों एवं महिला को जान से मारने ...