रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, संवाददाता। नवी मुंबई में आयोजित समारोह में रविवार को शारदा ग्लोबल स्कूल की प्राचार्य जसमीत कौर को सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट शैक्षिक नेतृत्व, नवाचार और शिक्षा के प्रति अटूट समर्पण के लिए प्रदान किया गया। समारोह के दौरान पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी और ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने उन्हें यह पुरस्कार सौंपा। सम्मान ग्रहण करने के बाद प्राचार्य जसमीत कौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और पूरे शारदा ग्लोबल स्कूल परिवार की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने इस उपलब्धि को व्यक्तिगत सफलता के बजाय पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की जीत बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...