लखनऊ, मई 11 -- क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा आयोजित जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले बीते चार मई को हुई अचानक बारिश के कारण रद्द कर दिये गए थे। अब सोमवार से मुकाबले फिर से खेले जाएंगे। सीएएल सचिव केएम खान ने बताया कि सोमवार से टूर्नामेंट का नए सिरे से आगाज होगा। शहर के विभिन्न मैदानों पर कुल सात मुकाबले खेले जाएंगे। सभी टीमों को नए सिरे से अपनी रणनीति बनाकर मैदान पर उतरना होगा। सीएएल ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मैदानों को मैच के लिए तैयार कर दिया गया है। अब खिलाड़ियों को उम्मीद है कि इस बार मौसम साथ देगा और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का पूरा मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- सीएएल सुपर किंग्स, सीएएल पाइरेट्स और सीएएल रॉयल्स सेमीफाइनल में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...