नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत आकाश दीप और अंशुल कंबोज की भारतीय टीम में वापसी हुई है। वहीं नियमित कप्तान शुभमन गिल के टेस्ट क्रिकेट की तैयारी पर ध्यान देने के कारण श्रेयस अय्यर आखिरी दो वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। बुमराह ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वहीं आकाश दीप हाल ही में पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबरकर मैदान पर लौटे हैं। उन्होंने पिछली बार 2025 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेला था, जहां उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। वहीं कंबोज को इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। दोनों तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले तीन बहुदिवसीय मुकाबलों में न्यू...