जसप्रीत बुमराह ले लें एक साल का ब्रेक, भारत के पूर्व क्रिकेटर ने क्यों की ये हैरतअंगेज अपील?
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 के बाद सिर्फ दो ही मैच खेल पाए हैं। इंग्लैंड में वनडे सीरीज का आखिरी मैच मिस करने वाले बुमराह श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर करसन घावरी ने उनको लेकर एक बड़ा ही हैरतअंगेज बयान दिया है। करसन घावरी ने कहा है कि बुमराह को कम से कम 6 महीने या फिर एक साल ब्रेक क्रिकेट से ले लेना चाहिए और अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि इस दौरान नेशनल सेटअप में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को वापस बुलाया जाना चाहिए। घुटने की चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को लेकर दो वर्ल्ड कप भारत के लिए खेलने वाले करसन घावरी ने मिड-डे से बात करते हुए कहा कि सिलेक्टर्स को बुमराह को एक सीरीज या एक टूर्नामेंट के लिए पिक नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.