लखनऊ, मार्च 23 -- भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने कहा है कि पहले वह अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, लेकिन करियर को खतरे में डालने वाली चोट और सर्जरी के बाद उनकी सोच में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि चोट से उबरने के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ बातचीत ने उनकी वापसी में काफी मदद की। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी को कई बार चोटिल होने के कारण खेल से दूर होना पड़ा है। आईपीएल 2024 के दौरान चोटिल होने से उन्हें बड़ा झटका लगा। इसके बाद वह चोट से लगातार परेशान होते रहे और आईपीएल 2025 सत्र के शुरुआती मैचों के बाद बाहर हो गए।मयंक अब इस काम से नहीं बचते अब मयंक बेंगलुरु स्थित 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई)' में रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए वापसी को तैयार हैं।...