जसप्रीत बुमराह फिर कैसे ICC टेस्ट रैंकिंग में हासिल कर सकते हैं बादशाहत? स्टार्क से छीनना होगा नंबर-1 का 'ताज'
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का ताज हासिल करने की दहलीज पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में हुए पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने के बाद बुमराह को ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। तीन पायदान की छलांग लगाकर बुमराह संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। ओली रॉबिनसन और जसप्रीत बुमराह के खाते में बराबर 856 रेटिंग्स है, जिस वजह से दोनों ही तेज गेंदबाज दूसरे पायदान पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 881 रेटिंग्स के साथ लिस्ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं। बुमराह और स्टार्क के बीच अब मात्र 25 रेटिंग्स का ही अंतर रह गया है, जो भारतीय तेज गेंदबाज क्राइस्टचर्च में होने वाले अगले टेस्ट मैच में हासिल कर सकता है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.