नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत काफी मजबूत स्थिति में है। 19 नवंबर से शुरू हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 368 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 720/9 रनों पर घोषित की। भारत ने पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम पर विशाल बढ़त हासिल की। खेल के चौथे दिन भारत की पारी घोषित करने के बाद गेंदबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया। उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक के एक खास पन्ने में दर्ज कर लिया। पिछली पारी की तरह इस पारी के पहले ओवर में ही दिग्गज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम को पहले ही ओवर में शून्य के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया...