जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, ODI में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- जसप्रीत बुमराह ने भारत बनाम दूसरे वनडे में जब गेंद थामी तो कमाल कर दिया। उन्होंने गुरुवार को कार्डिफ के मैदान पर इंग्लैंड को पारी की पहली गेंद पर झटका दिया। भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आउट किया। डकेट लेंथ गेंद को डिफेंड करना चाहते थे लेकिन गच्चा खा गए। गेंद पिच पर पड़कर बाहर निकली और बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशान के दस्तानों में चली गई। 32 वर्षीय बुमराह ने इसी के साथ इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।बुमराह ने दूसरी बार किया ये कारनामा बुमराह ने अपने करियर में ODI पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने के कारनामा दूसरी बार किया है। उन्होंने इससे पहले 2023 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था। बुमराह ने तब पथुम निसांका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.