नई दिल्ली, मार्च 7 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत से पहले क्रिकेट जगत में जसप्रीत बुमराह के नाम की गूंज सुनाई दे रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और प्रसिद्ध कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय तेज गेंदबाज की असाधारण क्षमताओं की सराहना करते हुए उन्हें एक ऐसी उपाधि दी है जिसने खेल प्रेमियों को खुश कर दिया है। चोपड़ा का मानना है कि बुमराह का खेल पर प्रभाव और उनकी निरंतरता उन्हें दुनिया के अन्य गेंदबाजों से काफी ऊपर खड़ा करती है। उन्होंने बुमराह की तुलना क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज से करते हुए उन्हें वर्तमान युग का सबसे प्रभावशाली गेंदबाज बताया है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बुमराह की क्वालिटी और उनके मानसिक संतुलन पर चर्चा करते हुए कहा, "जस्सी (बुमराह) गेंदबाजी के ब्रैडमैन हैं, मेरा मतलब है कि वह ...