नई दिल्ली, मार्च 6 -- जसप्रीत बुमराह ना होते तो मैं शायद ना खड़ा होता, असल में यह अवॉर्ड उन्हें मिलना चाहिए.यह शब्द और किसी के नहीं बल्कि IND vs ENG सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने संजू सैमसन के हैं। सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ इस नॉकआउट मुकाबले में 89 रनों की धमाकेदार पारी खेल भारत को 253 के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि यह स्कोर भी एक समय पर जीत के लिए काफी नजर नहीं आ रहा था, जब इंग्लैंड ने 15 ओवर में 185 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। आखिरी 30 गेंदों पर उन्हें 69 रनों की दरकार थी, तब भारत ने डेथ ओवर में ऐसी शानदार गेंदबाजी की, जिसके दम पर टीम इंडिया फाइनल का टिकट कटा पाया। इसका पूरा क्रेडिट जसप्रीत बुमराह को जाता है, मगर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला। यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 499 के 'रन-फेस्ट' में वो 3 ओवर जिन्होंने भारत की झोली मे...