नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह का मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार होता है। उनकी गेंदबाजी में गजब की सटीकता और धार है। वह मुश्किल वक्त में अकेले दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। 32 वर्षीय बुमराह दबाव में भी बेहद खतरनाक यॉर्कर फेंकते हैं। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने बुमराह की तारीफों के पुल बांधे हैं लेकिन वह एक बात मानने को तैयार नहीं। वकार ने बुमराह को व्हाइट-बॉल क्रिकेट का बेहतरीन गेंदबाज करार दिया मगर उन्हें लगता है कि इस पेसर को टेस्ट फॉर्मेट में बेस्ट में शामिल होने के लिए अभी बहुत कुछ साबित करना है। बुमराह ने अब तक 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 9.7 के औसत और 42.8 के स्ट्राइक रेट से 234 विकेट चटकाए। 'बुमराह ने एक-दो नहीं बल्कि अनेक मर्तबा...' वकार ने शुभंकर मिश्रा क...