नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- जसप्रीत बुमराह के बिना भारतीय बॉलिंग अटैक कितना फीका नजर आता है, इसकी झलक हर किसी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में देख ही ली। बुमराह भारतीय टीम के पास एक ऐसे रामबाण गेंदबाज हैं जो किसी भी कंडीशन में किसी भी स्थिति में कोई सा भी ओवर डाल सकते हैं और भारत को मुश्किल से निकाल सकते हैं। हालांकि उनकी चोट भारत के लिए चिंता की बड़ी वजह रही है। वर्ल्ड कप 2027 अब ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में रवि शास्त्री ने उन्हें इस मुख्य इवेंट तक फिट रहने के लिए एक अहम सलाह दी है। बुमराह और भारतीय टीम मैनेजमेंट को भी उन पर ध्यान देने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- बाबर के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, 141 पारियों में किया कमाल; कोहली नंबर-3 पर खिसके रवि शास्त्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "मुझे नहीं लगता कि उसे वर्ल्ड कप तक तीनों फॉर्मेट खेलने चाहि...