नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम पर नजर डालें तो 8 खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं चुना गया है, जिसमें उप-कप्तान श्रेयस अय्यर समेत स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन जैस स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। आइए इन खिलाड़ियों के नाम और उन्हें ना चुने जाने की वजह जानते हैं, इससे पहले बता दें, 27 सितंबर से भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है, इस सीरीज का मेजबान भारत ही है।जसप्रीत बुमराह-श्रेयस अय्यर समेत 8 खिलाड़ी बाहर ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह एशियन गेम्स 2026 में शामिल होने के कारण मेन इन मरून के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खे...