काशीपुर, जुलाई 25 -- जसपुर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की नगर पालिका स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में 25 खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। शनिवार को फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रईस अहमद ने किया। खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग में दीपशिखा, माहिरा नासिर, शबे नूर, मायरा नूर, अवनीर कौर, अंशिका, रुचि, जशनदीप कौर, नाविया नूर, शिफा नूर, दीपांशी और काकुल रसूल का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- Hapur News: जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...