काशीपुर, जून 1 -- जसपुर। महुआडाबरा स्थित नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय ऑर्गेनिक समर कैंप का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समापन समारोह को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विजेता प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य बीएम लाल ने बताया कि शिविर में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पहाड़ी, पंजाबी और देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में सोनी ने प्रथम, यामिनी और शालिनी ने संयुक्त रूप से द्वितीय, रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- जसपुर समर कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल चित्रकला प्रतियोगिता में निधि ...