काशीपुर, जनवरी 31 -- जसपुर, संवाददाता। ग्राम तालवपुर इंका में शनिवार को आयोजित जन शिविर में कुल 117 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शिविर में अधिकांश शिकायतें बिजली, पूर्ति, श्रम व मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी रहीं। शिविर में विधायक आदेश चौहान, एसडीएम अभयप्रताप सिंह, उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि जन शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में 657 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डॉ. आशु सिंघल ने तीन दिव्यांग प्रमाण पत्र...