काशीपुर, जून 23 -- जसपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जसपुर विधानसभा क्षेत्र में 80 हजार से अधिक मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है। मंगलवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम राहुल शाह ने अपने कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंटों की बैठक लेकर अभियान की प्रगति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जसपुर विधानसभा में कुल 1,31,783 पंजीकृत मतदाता हैं। बूथ लेवल एजेंटों और राजनीतिक दलों के सहयोग से बड़ी संख्या में गणना प्रपत्र भरवाकर उनका सत्यापन किया गया तथा निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया। घर-घर सत्यापन के दौरान 2,656 मतदाता मृत, 222 अनुपलब्ध, 3,138 स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित तथा 488 मतदाता पहले से ही दूसरे स्थान पर ...