काशीपुर, मार्च 7 -- जसपुर। हाईस्कूल के 77 बच्चों ने अपने भविष्य को दांव पर लगाते हुए विज्ञान की परीक्षा छोड़ दी। जसपुर ब्लॉक क्षेत्र में 14 सेंटरों पर हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। दोनों परीक्षाओं में पांच हजार के करीब बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। शनिवार को हाईस्कूल विज्ञान का पेपर था। परीक्षा लिपिक मो. अजीम ने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी विज्ञान की परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...