काशीपुर, मार्च 11 -- जसपुर। पुलिस ने 4.27 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को बाजार चौकी इंचार्ज भूपाल राम पोरी ने टीम के साथ मोहल्ला नई बस्ती निवासी इमरान उर्फ मिस्त्री पुत्र इशाक को दबोचकर उसके पास से 4.27 ग्राम स्मैक बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी स्मैक तस्करी का काम करता है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...