काशीपुर, मार्च 30 -- जसपुर। ग्राम कालियावाला के पास फोरलेन के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान संजीव कुमार पुत्र हरप्रसाद निवासी मो. भूपसिंह जसपुर के रूप में हुई। सोमवार को ग्राम कालियावाला के पास राहगीरों ने फोरलेन किनारे युवक का शव देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई हरीश आर्य ने बताया कि वह तीन दिन से घर से लापता था। पड़ोसियों के अनुसार, वह तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...