काशीपुर, अप्रैल 11 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। हज यात्रा पर जाने वाले ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जनपद के 169 जायरीनों को शनिवार को प्रशिक्षण देकर हज के अरकान की जानकारी दी गई। उनका आवश्यक टीकाकरण भी किया गया। कार्यक्रम फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में आयोजित हुआ। हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि आगामी 18 अप्रैल से जायरीनों की हज यात्रा शुरू होगी। इस वर्ष प्रदेश से 1326 और देशभर से 22 हजार से अधिक जायरीन हज के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों की देखभाल के लिए राज्य से नौ हज इंस्पेक्टर भी भेजे जाएंगे। साथ ही जायरीनों को आवश्यक मोबाइल नंबरों की बुकलेट भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण सत्र में उलेमाओं ने हज के सभी प्रमुख अरकान विस्तार से समझाए। वहीं, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने जायरीनों के लिए भोजन की व्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.