काशीपुर, जनवरी 3 -- जसपुर। पुलिस ने 11.49 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान संदिग्ध नफीस उर्फ मंत्री पुत्र जमील निवासी नई बस्ती,वसीम पुत्र मो साबिर निवासी मोहल्ला नत्था सिंह जसपुर मिले। तलाशी में दोनों के पास 11.49 ग्राम स्मैक मिली। बताया कि नफीस उर्फ मंत्री चोरी के मामले में पहले भी जेल का चुका है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। टीम में एसएसआई जावेद मलिक, ललित सिंह, इंद्र सिंह ढेला, हरीश आर्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...