जसपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में जिपं सदस्य ने साथियों संग दिया धरना
काशीपुर, मई 23 -- जसपुर। स्मार्ट मीटर के विरोध में जिला पंचायत सदस्य ने साथियों संग बिजली घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एसडीओ के मनाने के बाद जिपं सदस्य ने धरना समाप्त किया। शनिवार को जिपं सदस्य चरनजीत सिंह साथियों संग भगवंतपुर रोड स्थित बिजलीघर पहुंचे। जहां उन्होंने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए पुराने मीटर लगाने की मांग कर करीब दो घंटे तक बिजली दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर को बैन करने, विजिलेंस द्वारा गरीबों पर डाली गई पेनाल्टी को माफ करने, गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को कनेक्शन देने की मांग की। एसडीओ सद्दाम अली ने बताया कि ईई शुक्रवार एवं मंगलवार को जसपुर आते हैं। उनकी मांगों को उनके समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। यहां अमरजीत भुल्लर, अनीता पंवार, नईम अहमद, यामीन आदि रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.