काशीपुर, अप्रैल 2 -- जसपुर, संवाददाता। विभिन्न स्कूलों में तैनात दस शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर राजकीय शिक्षक संघ ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।गुरुवार को मिलन बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष दीपक चौहान का शिक्षकों ने स्वागत किया। कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इसके बाद रिटायर्ड सीताराम कछारी, राकेश सैनी, महेंद्र सिंह, केपी सुमन, सुलखान यादव, अखिलेश चौहान, राम प्रसाद, सुरेश, अजय अग्रवाल, रागनी गुड़िया को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा कर आयोजकों का आभार जताया। संचालन अनूप सिंह, कौशल चौहान ने किया। यहां प्रभारी बीईओ हरि बाबू निरंजन, न...