काशीपुर, मई 3 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। साध्वी प्राची का रविवार को जसपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। साध्वी प्राची भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान के ग्राम रायपुर स्थित नये प्लांट पर पहुंची। खड़क सिंह ने बुकें देकर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें प्लांट का निरीक्षण भी कराया। खड़क सिंह ने साध्वी से आशीर्वाद लेकर परिजनों से भी मिलवाया। खड़क सिंह ने उनसे कई मुद्दों पर चर्चा की। यहां पंकज सिंह, मुकेश कुमार, राजू, सोनू, पप्पू, राहुल, सुधीर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...