काशीपुर, जनवरी 24 -- जसपुर। सामाजिक संस्था समदर्शी रविवार को सर्व धर्म की सात गरीब बेटियों के हाथ पीले कराएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि संस्था हर साल गरीब बेटियों की शादी कराती है। इस साल भी वह सभी धर्मों की गरीब बेटियों की शादी दुल्हन पैलेस में कराएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रोहेला, विधायक आदेश चौहान रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...