काशीपुर, अगस्त 31 -- जसपुर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित शुद्धीकरण कराए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कोतवाल को तहरीर सौंपकर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी सुभाष चौक पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे और कोतवाल राजेश पांडे को तहरीर सौंपी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते दिनों हल्द्वानी में खरगे की जनसभा के बाद कुछ संगठनों ने रामलीला मैदान का कथित शुद्धिकरण कराया। उन्होंने इसे शर्मनाक कृत्य बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। यह भी पढ़ें- Kashipur News: बाजपुर: शुद्धीकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने दी तहरीर इस दौरान मो. नाजिम, शैलेंद्र गहल...