काशीपुर, मार्च 23 -- जसपुर। शहीदेआजम भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर संगठनों ने याद कर श्रद्धांजली दी। सोमवार को बार एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किसान और अधिवक्ताओं ने वकीलों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता, बार अध्यक्ष सुंदर पाल,अमनप्रीत सिंह समेत वक्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भगतसिंह समेत शहीदों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। यहां संजय राजपूत,प्रगट सिंह, दीदार सिंह, भूदेव सिंह आदि रहे। उधर, ग्राम निवारमंडी में इंकलाबी मजदूर संगठन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और प्रगतिशील महिला एकता संगठन ने भी शहीदों को याद किया। यहां पदम सिंह, शाहिस्ता, पंकज, सुनीता, पूरन सिंह, महेन्द्र सिंह, जसवीर, ओम प्रकाश सिंह, उ...