काशीपुर, जून 24 -- जसपुर। विधायक ने तीन गांवों में बीस लाख रुपये की लागत से हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण कराया। विधायक आदेश चौहान ने अपनी निधि से ग्राम नारायणपुर, हजीरो और दादूवाला में बने नाला, सीसीटाइल्स सड़कों का ग्रामीणों से लोकार्पण कराया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी तथा अफसरों को समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। यहां ग्राम प्रधान, करतार सिंह, मुजाहिद हुसैन, जीवन सिंह, गजेंद्र सिंह, शैलेंद्र गहलौत, धर्मेन्द्र सिंह, मान सिंह, सर्वेश सिंह, जीतू, राहुल, हरपाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- जसपुर में विधायक ने कराया 20 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...