काशीपुर, फरवरी 24 -- जसपुर, संवाददाता। श्रम निरीक्षक ने दुकानों पर छापामार अभियान चलाया। इस दौरान व्यापार मंडल ने विरोध जताते हुए व्यापारियों को भरोसे में लेकर कार्रवाई करने की मांग की। मंगलवार को काशीपुर श्रम निरीक्षक बलराम सिंह ने नगर क्षेत्र की 40 दुकानों पर कम उम्र के बच्चों से काम कराने को लेकर अपनी टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। किसी भी दुकान से 14 वर्ष से कम उम्र का बच्चा नहीं मिला। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, अन्य पदाधिकारियों ने टीम का विरोध करते हुए व्यापार मंडल को पहले भरोसे में लेने को कहा। साथ ही व्यापारियों संग श्रम कानूनों की जानकारी देने को एक कार्यशाला आयोजित करने की मांग की। इसके बाद टीम वापस लौट गई। श्रम निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि वह शीघ्र ही व्यापारियों संग एक बैठक कर श्र...