काशीपुर, जुलाई 8 -- जसपुर। सेवा सुशासन और सर्मपण के तहत नोडल अधिकारी मंडी समिति सचिव शैलेंद्र माहरा ने किसान सम्मान दिवस पर किसानेां को सम्मानित किया। बुधवार को मंडी समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सचिव शैलेंद्र माहरा ने ई-नाम पोर्टल पर सर्वाधिक व्यापार ओम राइस मिल के स्वामी समेत कृषक रोहित कुमार निवासी धर्मपुर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मंडी समिति की कल्याणकारी योजना एवं ई-नाम परियोजना के बारे में भी विस्तार से बताया। यहां हादी हसन, ध्यान सिंह, नईम प्रधान, शमीम प्रधान, विनय कुमार, पुनीत विश्नोई, हरि सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- रामनगर मंडी में काश्तकार को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...